यह मुख्य रूप से जावा, सुमात्रा, इंडोनेशिया, श्रीलंका एवं भारत के दक्षिणी एवं पूर्वी हिस्सों में पाया जाता है। भारत में इसे प्रायः मसाले के रूप में आयात किया जाता है।
Morphology
तना – लता के रूप में बढ़ने वाला, गाठों वाला।
पत्तियां – अंडाकार, नुकीले सिरे वाली, हल्के से गहरे हरे रंग की, सुगंधित।
फूल – छोटे, हरे-सफेद रंग के, स्पाइक (catkin) में लगे होते हैं।
फल – गोल, काले-भूरे रंग के, सतह पर झुर्रियां, डंठल (tail) के साथ।
बीज – छोटे, सुगंधित, तीखे स्वाद के।
Chemical Composition
वाष्पशील तेल (cubebin, cubebol)
लिग्नान (cubebic acid)
टर्पेन्स
फ्लेवोनॉयड्स
टैनिन्स
रेज़िन और स्टार्च
श्वसन रोग जैसे खाँसी, दमा, सर्दी में लाभकारी
मूत्रमार्ग के संक्रमण, मूत्रकृच्छ्र में
भूख और पाचन शक्ति को बढ़ाने में
कृमिनाशक
वात एवं कफ से उत्पन्न रोगों में
गले की खराश और स्वर बैठने में लाभदायक